हेडलाइन को पढ़कर आप थोड़ा हैरान ज़रूर हुए होगें कि आखिर खाने और थाली के रंग से क्या लेना देना है। लेकिन आपके खाने और थाली से बहुत कुछ लेना देना है। ये कोई और नहीं विज्ञान कहता है। आज हम आपको विस्तार से इसी बारे में बताएंगे कि आखिर आपके खाने और जिस थाली में आपको खाना परोसा गया है उसमे क्या फर्क है। तो आइए विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं……
मोटापा घटाने और थाली के रंग का संबंध
जब हम अपना मोटापा कम कर रहे होते हैं तो उस समय डायट प्लान करना हमारे लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता क्योंकि जो खाना आपको पसंद है शायद वह खाना आपके उस वजन घटाने वाले डायट प्लान का हिस्सा न हो। जब आप अपनी थाली में खाना परोसते हैं और खाते हैं तो वह अंदर जाकर आपके कैलोरी में काउंट होता है। इसीलिए हमेशा याद रखे कि आपको जितना खाना वेट लॉस करने के दौरान खाना है उतना ही खाना आप थाली में परोसें। लेकिन हममें से कई लोग समझ नहीं पाते और अपनी भूंख से कहीं अधिक खाना परोस लेते हैं। यहीं पर आपके थाली के रंग की भूमिका होती है।
शोध में पता चला है कि अगर आप खाना थाली में परोस कर खा रहे हैं और खाने के रंग और प्लेट के रंग में अगर अंतर बहुत ज्यादा है तो हम लोग बहुत कम खाना खाते हैं। वहीं पर अगर हम गहरे रंग की प्लेट में हल्के रंग का खाना खाते हैं तो भी हम कम खाना खा पाते हैं या खाते हैं। दूसरी तरफ अगर आपके खाने के रंग और थाली में अंतर नहीं है जैसे सफेद थाली और सफेद चावल तो आप भूंख़ से अधिक खाना खा लेंगे। क्योंकि इस स्थिति में खाना और प्लेट में अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है।
किस प्रकार का रंग है सही
गाढ़े रंग जिन्हें हम भड़कीले रंग कहते हैं जैसे, लाल, पीला और नारंगी ये सभी रंग हमारी भूख को उत्तेजित करते हैं। विशेष रूप से लाल रंग, इन सब रंगो में से सबसे अधिक उत्तेजित करता है। क्योंकि लाल रंग ही हमारे रक्तचाप और हृदय की गति को बढ़ाने का काम करता है। लाल रंग की थाली में खाने से ज्यादा खाना खाया जा सकता है। वहीं ग्रे, भूरे, काले और बैगनी रंग हमारी भूख को कम करते हैं। अगर हम इन रंगों की प्लेट में खाना खाते हैं तो हमें ओवर डायटिंग संभावना बहुत कम ही जाती है, इन रंगों की प्लेट में खाने से हम डायट से ज्यादा खाना नहीं खाते। ओवर डायटिंग के कंट्रोल के लिए सबसे अच्छा नीला रंग होता है। विज्ञान की माने तो अगर आप नीले रंग की प्लेट में खाना खाते हैं तो आप बड़े ही आसानी से अपने डायट कंट्रोल कर सकते हैं।
कैसा हो प्लेट या बर्तन का आकार
वजन कम करने में केवल प्लेट के रंगों की बात ही नहीं बल्कि जिसमे हम खाना खा रहे हैं उसका शेप यानी आकर भी मायने रखता है। अगर आप अपना वजन कम कर रहे हैं तो आप ज्यादा चौड़े बर्तन में खाना ना खाए कोशिश करें कि आप छोटे और पतले बर्तन में खाना खाएं। जब आप पतले बर्तन में खाना खाएंगे तो आप ओवर डायटिंग करने से बचे रहेगें बस जरूरत के हिसाब से ही खाएगें।
कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि लोग गहरे और पतले बर्तन में खाना खाने से उस खाने का सेवन अधिक करते हैं। ऐसा अध्ययन में कहा गया है। तो आप अगर अपना वजन घटाना चाहते हैं तो छोटे और कम चौड़ें वाले बर्तन में ही खाना खाएं। займы на карту без отказа