एक विद्यार्थी था। एक दिन वह एक फोटोग्राफर की दुकान पर गया। उसने फोटोग्राफर की दुकान पर एक पुस्तक देखी। उस पुस्तक को देखकर उस विद्यार्थी की उत्सुकता बढ़ी। वह उस पुस्तक को पढ़ना चाहता था। उसने पुस्तक को फोटोग्राफर से मांगा और घर चला गया। आकाशगंगा के बारे में उस पुस्तक में सभी जानकारियां थीं।
आकाशगंगा की पुस्तक को पढ़ने के बाद उसकी दिलचस्पी आकाश के बारे में जानने की और बढ़ गई और उसी समय उसने निश्चय किया कि वह छोटी सी छोटी जानकारी आकाशगंगा के बारे में प्राप्त करेगा। आकाशगंगा के बारे में और नजदीक से जानने के लिए उसने एक दूरबीन खरीदी। उसी दूरबीन की मदद से उसने खुले आसमान को देखना शुरू कर दिया।
खुले आसमान को देखना और उसके बारे में जानना मानो उस विद्यार्थी की दिनचर्या में शामिल हो गया था। वह रात में कई – कई घंटो तक आकाश के सौंदर्य को देखता ही रहता। रोज़ वह नई – नई चीजें देखता और उसके बारे में जानने की कोशिश करता। उस विद्यार्थी का सपना ही यही बन गया था कि वह आकाशगंगा के बारे में ही पढ़ेगा और खोज करेगा।
आकाशगंगा के बारे में और अधिक जानने की उसकी दिलचस्पी बढ़ती गई और उसने अपनी छोटी सी आय से छोटी दूरबीन के अलावा एक बड़ी दूरबीन खरीदी। साथ ही साथ उसने बड़े बड़े लेंस खरीदे ताकि वह पूरे आकाश को अपने दूरबीन में कैद कर सके। उसने कई चींजे खोज डाली और वह आम खोजकर्ताओं और बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों की चर्चा का विषय बन गया।
वह बालक आगे चलकर एक महान वैज्ञानिक बना। इतने में तो आप जान ही गए होंगे कि मैं किस महान वैज्ञानिक की बात कर रहा हूं। जी हां मैं महान वैज्ञानिक और प्रोफेसर रॉबर्ट ई. ली की ही बात कर रहा हूं, जिन्होंने आकाशगंगा के बारे में दुनिया को कई नई जानकारियां प्रदान की। उनकी लगन और मेहनत, खास करके उनकी जिज्ञासा ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया था और उन्हें एक महान वैज्ञानिक का दर्जा दिलाया था।
कहते हैं ना कि जब आप अपने प्रश्नों के उत्तर ढूंढने के लिए या खोजने के लिए पूरी तरह से उस काम में संकल्पित हो जाते हैं तो जरूर आपको आपके प्रश्नों के उत्तर मिलते हैं। मैंने आपको जो महान वैज्ञानिक और प्रोफेसर ई.ली बर्नर की कहानी बताई है, अगर उनकी तरह आप अपने प्रश्नों के उत्तर खोजने में संकल्पित हो जाते हैं और जिस चीज में आपकी दिलचस्पी है उस चीज को बारे में आप गहराई से अध्ययन करने में जुट जाते हैं, तो जरूर आपको उस विषय में अपार सफलताएं मिलेंगी! займ срочно без отказов и проверок